बिहार: नवादा में शादी समारोह में खाना खाने के बाद लोगों की बिगड़ी तबीयत, गांव में अफरा-तफरी का माहौल

By: Pinki Sat, 23 Apr 2022 08:51:31

बिहार: नवादा में शादी समारोह में खाना खाने के बाद लोगों की बिगड़ी तबीयत, गांव में अफरा-तफरी का माहौल

बिहार के नवादा जिले में एक शादी समारोह में उस समय हडकंप मच गया जब खाना खाने के बाद करीब 25-30 लोग बीमार पड़ गए। बारात के लड़की पक्ष के घर पहुंचने पर उन्‍हें खाना परोसा गया था। खाना खाने के कुछ देर बाद ही लोग बीमार पड़ने लगे। लोगों को उल्‍टी-दस्‍त की शिकायत होने लगी। लोगों के बीमार पड़ने पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आनन-फानन में लोगों का इलाज शुरू किया गया। 7 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्‍हें सदर अस्‍पताल भेज दिया गया। बाकी का गया में इलाज में चल रहा है। इस घटना के बाद दुल्‍हन पक्ष के लोग स्‍तब्‍ध हैं। भोजन में ऐसा क्‍या मिला था जो इतनी बड़ी संख्‍या में लोग बीमार पड़ गए, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।

मिली जानकारी के अनुसार, नवादा जिले के ओरैना गांव में एक युवती की शादी थी। गया के दरियापुर मालती गांव से बारात आई थी। शादी समारोह में सभी भोजन कर रहे थे तभी कुछ देर बाद ही धीरे-धीरे बच्चे और युवा समेत कई लोगों की हालत बिगड़ने लगी। लोगों को दस्त और उल्टियां होनी शुरू हो गईं। इसके बाद आनन-फानन में सभी का इलाज कराया गया। इस दौरान कुल 7 लोगों की हालत गंभीर पाई गई। गंभीर रूप से बीमार लोगों को नवादा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अन्य लोगों का गया जिले में इलाज किया जा रहा है। इलाज के बाद सभी की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।

ये भी पढ़े :

# UP News: प्रयागराज में सामूहिक हत्याकांड, एक ही परिवार के 5 लोगों की गला रेतकर हत्या

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com